
अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत सड़क किनारे रखे सामान जब्त
Latehar : जिला सड़क सुरक्षा समिति के निर्देशानुसार शहर के विभिन्न स्थानों पर किए गए अतिक्रमण को हटाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है, ताकि आम लोगों को सड़क जाम की समस्या से राहत मिल सके।इसी क्रम में 12 जून 2026 को नगर पंचायत लातेहार के नगर प्रबंधक के नेतृत्व में नवरंग चौक से रेलवे स्टेशन तक सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को हटाया गया। अभियान के दौरान सड़क किनारे रखे गए अथवा बेचे जा रहे सामान, जिनसे आवागमन बाधित हो रहा था, उन्हें जब्त किया गया। साथ ही संबंधित लोगों को भविष्य में सड़क किनारे किसी प्रकार का सामान नहीं रखने का निर्देश दिया गया।प्रशासन ने स्पष्ट किया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। सभी व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से अपील की गई है कि वे सड़क किनारे अनावश्यक रूप से सामान रखकर बिक्री न करें तथा यातायात व्यवस्था को बाधित न होने दें।अभियान के दौरान दंडाधिकारी, पर्याप्त संख्या में पुलिस बल, नगर प्रबंधक, राजस्व निरीक्षक, फील्ड सुपरवाइजर एवं सेनेटरी सुपरवाइजर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।





