
बारियातु पुलिस ने दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल
Latehar:बारियातू पुलिस ने दो फरार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. इस संबंध में जानकारी देते हुए थाना प्रभारी रंजन कुमार पासवान ने बताया कि बारियातु थाना कांड संख्या 38/25 के प्राथमिकी अभियुक्त शिवनाथ गंझू उर्फ अजय गंझू पिता किशुन गंझू और मुकेश गंझू, पिता रामा गंझू उर्फ ननकू गंझू, दोनों पता पकुरवा, मनातू, थाना बरियातू निवासी जो लंबे समय से फरार चल रहे थे ,इनके संबंध में मिली गुप्त सूचना पर थाना स्तरीय विशेष छापामारी दल गठित किया गया।
छापामारी दल ने तत्वरित कारवाई करते हुए उक्त दोनो प्राथमिकी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया व आवश्यक प्रक्रिया पुरी कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया ।छापामारी दल मे थाना प्रभारी रंजन कुमार पासवान सहित थाना के अन्य पदाधिकारी व सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।




