
तृणमूल कांग्रेस के सांसद अभिषेक बनर्जी के घर के मेन गेट का ताला तोड़कर भीतर घुसी पुलिस, ली तलाशी
Kolcutta : तृणमूल कांग्रेस के सांसद और ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी के कालीघाट स्थित आवास पर शनिवार सुबह-सुबह पुलिस पहुंची. कोलकाता पुलिस के साथ-साथ केंद्रीय बल की एक टीम भी साथ थी. पुलिस अभिषेक बनर्जी के घर के मेन गेट का ताला तोड़कर भीतर घुसी.

शुरुआती खबरों में बताया गया कि अभिषेक बनर्जी के करीबी और उनके निजी सहायक सुमित रॉय की तलाशी में पुलिस पहुंची थी. पुलिस के अभिषेक के घर पहुंचने की खबर मिलते ही ममता बनर्जी भी वहां पहुंची. इस बीच बड़ी संख्या में पुलिस घर की तलाशी में जुटी रही.इससे गुस्साए अभिषेक बनर्जी ने बाद में मीडिया से बातचीत में कहा कि आप तलाशी के बारे में जांचकर्ता एजेंसियों से पूछ सकते हैं. क्या मैंने उसे (सुमित) घर में छिपा रखा है? मेरे पूरे घर की तलाशी ली जा चुकी है.अभिषेक बनर्जी ने मीडिया को बताया कि पुलिस उनके मेन गेट का ताला तोड़कर अंदर घुसी थी और पूरे घर की तलाशी ली. इस तलाशी में उन्हें क्या-क्या मिला. ये तो मैं पुलिस से ही पूछूंगा.
टीएमसी विधायक मदन मित्रा के कई ठिकानों पर ईडी ने की छापेमारी
पश्चिम बंगाल में कथित नगर पालिका भर्ती घोटाले को लेकर प्रवर्तन निदेशालय ने शनिवार को तृणमूल कांग्रेस विधायक मदन मित्रा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। अधिकारियों के अनुसार, मनी लॉन्ड्रिंग जांच के तहत ईडी ने मित्रा और उनसे जुड़े कुल सात ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। मदन मित्रा उत्तर 24 परगना जिले की कामरहाटी विधानसभा सीट से विधायक हैं और ममता बनर्जी सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं।




