स्लोवाकिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिया अपना सर्वोच्च सम्मान : द ऑर्डर ऑफ द व्हाइट डबल क्रॉस (फर्स्ट क्लास)

  • पीएम मोदी को दिया गया 33वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान

New Delhi: स्लोवाकिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने सर्वोच्च सम्मान, ‘द ऑर्डर ऑफ द व्हाइट डबल क्रॉस (फर्स्ट क्लास)’ से सम्मानित किया है। स्लोवाकिया के राष्ट्रपति पीटर पेलेग्रिनी ने उन्हें यह सम्मान दिया। द ऑर्डर ऑफ द व्हाइट डबल क्रॉस (फर्स्ट क्लास) स्लोवाकिया का सर्वोच्च राजकीय सम्मान है। इसे स्लोवाकिया के राष्ट्रपति द्वारा विदेशी गणमान्य व्यक्तियों को प्रदान किया जाता है। यह सम्मान स्लोवाकिया के साथ मैत्रीपूर्ण संबंधों के विकास में असाधारण योगदान, और साथ ही देश के विदेश नीति संबंधी हितों व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उसकी प्रतिष्ठा के लिए समर्थन के लिए दिया जाता है। बता दें कि ये किसी देश की ओर से पीएम मोदी को दिया गया 33वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान है।

सोमवार को भारत और स्लोवाकिया ने अपने संबंधों को व्यापक साझेदारी तक ले जाने और द्विपक्षीय व्यापार और रक्षा सहयोग को बढ़ावा देने पर सहमति जताई है। इसके अलावा दोनों देशों ने प्रवासन, डिजिटल प्रौद्योगिकी और रक्षा जैसे क्षेत्रों में आपसी सहयोग को बढ़ाने के लिए 11 समझौतों पर हस्ताक्षर भी किये हैं। पीएम मोदी ने द्विपक्षीय वार्ता के दौरान स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको को भारत आने का न्योता भी दिया है।

पीएम मोदी वर्तमान में 13 से 18 जून तक फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा पर हैं। PTI के मुताबिक, प्रधानमंत्री का पद संभालने के बाद 12 वर्षों में ये पीएम मोदी की 100वीं विदेश यात्रा है। पीएम मोदी ने 26 मई, 2014 को भारत के प्रधानमंत्री का पद संभाला था। पीएम मोदी ने पहली विदेश यात्रा 15 से 16 जून, 2014 तक भूटान की की थी। वहीं, पीएम मोदी दूसरी विदेश यात्रा पर 13 से 17 जुलाई तक ब्राजील गए थे। अपने 12 साल के कार्यकाल में पीएम मोदी अब तक 78 देशों की यात्रा कर चुके हैं।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!