Palamu : टेंपो पलटने से आधा दर्जन से अधिक छात्रा गंभीर रूप से घायल, भर्ती

मेदिनीनगर : पलामू जिले के उटारी थाना क्षेत्र के मलवारिया गांव में टेंपो पलटने से आधा दर्जन से अधिक छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों में मुरमा गांव निवासी नारायण राम की पुत्री रानी कुमारी, रागनी कुमारी,रूपा कुमारी,मधु कुमारी,रानी पटेल सहित अन्य छात्रा का नाम शामिल है।

घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि बुधवार की सुबह सभी छात्रा टेंपो पर सवार होकर पढ़ाई करने उटारी गांधी हाई स्कूल जा रहे थे। इसी बीच रास्ते में मलवरिया गांव के समीप टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया।जिसमें टेंपो पर सवार सभी छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा सभी घायल छात्रा को इलाज के लिए बिश्रामपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।

इलाज के बाद भी रानी कुमारी,रूपा कुमारी,मधु कुमारी,रानी पटेल की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया।जहां इनका इलाज चल रहा है।

घटना की जानकारी मिलने पर अस्पताल पुलिस चौकी के पुलिस पदाधिकारी और पुलिस जवान अस्पताल पहुंचकर परिजनों से घटना के बारे में जानकारी लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया में जुट गए हैं।वही घटना के बाद उटारी थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर टेंपो को जप्त कर थाना ले गई और आगे की कानूनी प्रक्रिया में जुट गई है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!