
ट्रेन की चपेट में आकर 18 वर्षीय बच्ची की मौत
Palamu : पलामू जिले के हुसैनाबाद में बुधवार को ट्रेन की चपेट में आकर एक छात्रा की मौत हो गई. मृतका की पहचान हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के सोनपुरवा गांव निवासी सतेंद्र मेहता की पुत्री बबिता कुमारी (18 वर्ष) के रूप में हुई है.
मिली जानकारी के अनुसार, बबिता कुमारी स्कूल से टीसी लेने के लिए घर से निकली थी. कुछ देर बाद रेलवे ट्रैक पर उसका शव पड़ा मिला. शव के पास पड़े एडमिट कार्ड के आधार पर उसकी पहचान की गई. इसके बाद परिजनों व पुलिस को सूचना दी गई।

घटना की जानकारी मिलते ही एसडीपीओ दिव्यांश शुक्ला, थाना प्रभारी चंदन कुमार व जपला आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने घटनास्थल की जांच के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।



