एसवीएम में मनाया गया राष्‍ट्रीय चिकित्‍सक दिवस

Latehar :सरस्वती विद्या मंदिर, धर्मपुर के प्ले ग्रुप शिशु वाटिका के बच्चों ने डॉक्टर बीसी राय की जन्मतिथि को राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के रूप में मनाया।शिशु वाटिका प्रमुख गीता कुमारी ने बताया कि वाटिका के अंतर्गत कक्षा अरुण, उदय, प्रभात और प्रथम के लगभग तीन दर्जन छात्र व छात्राओं ने चिकित्सा के रूप में सज धजकर विद्यालय की योजना अनुसार पहुंचे।

विद्यालय के प्रधानाचार्य उत्तम कुमार मुखर्जी ने कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।उन्‍होने कहा कि पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री और अपने समय के सुप्रसिद्ध चिकित्सक डॉक्टर बिधान चंद्र राय के जन्मदिवस को राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के रूप में मनाया जाता है. भावी पीढ़ी को उनकी उपलब्धियों से प्रेरणा मिले इसलिये विद्यालय में कार्यक्रम अयोजित किया गया।

चिकित्सा के वेशभूषा में बच्चों ने अपनी बुद्धिमता के साथ चंद शब्दों में किंतु सार्थक बातों को प्रभावित तरीके से रखा।सभी में चिकित्सा सेवा की भावना बलवती हुई।कार्यक्रम वेशभूषा व वक्तव्य आदि के आधार अरुण एव उदय स्तर पर प्रथम स्थान शताक्षी मिश्रा, द्वितीय स्थान अथर्व आर्य, एवं तृतीय स्थान ऋत्विक रंजन तथा अथर्व राज ने प्राप्त किया।

इसी प्रकार प्रभात एवं प्रथम स्तर प्रथम स्थान दीक्षा अग्रवाल, द्वितीय स्थान अयांश सिन्हा, तृतीय स्थान शनवि अग्रवाल ने प्राप्त किया; इस पूरे कार्यक्रम में शिल्पा कुमारी नीलम अंबस्टा, पूनम गुप्ता ,मनीषा कुमारी, नीलम कुमारी तथा रूबी कुमारी का सराहनीय योगदान रहा।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!