
बरवाडीह रेलवे स्टेशन पर अज्ञात महिला का मिला शव, पहचान में जुटी जीआरपी थाना की पुलिस
Palamu : लातेहार जिले के बरवाडीह रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म संख्या दो पर 2 दिन पहले एक अज्ञात महिला मृत अवस्था में पाई गई थी।जिसके बाद प्लेटफार्म पर बैठे यात्रियों के द्वारा इसकी जानकारी जीआरपी थाना की पुलिस को दी गई। जानकारी मिलते ही जीआरपी थाना के एएसआई दिलीप कुमार तिवारी बरवाडीह पहुंचकर अज्ञात महिला के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया था।

मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस में 72 घंटे तक शव को रखने के बाद बुधवार को शव का जीआरपी थाना की पुलिस की देखरेख में अंतिम संस्कार करा दिया गया है।
जीआरपी थाना के एएसआई दिलीप कुमार तिवारी ने आम जनों से आग्रह किया है कि यदि कोई भी व्यक्ति इस ज्ञात महिला को पहचानते हैं तो इसकी सूचना तुरंत डालटनगंज जीआरपी थाना की पुलिस को दें।



