पोखराहा चेक पोस्ट के पास एंटी क्राइम वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया,दर्जनों वाहनों की जांच की गई

Palamu : पलामू एसपी के निर्देश पर सदर थाना क्षेत्र के पोखराहा चेक पोस्ट के पास चेक पोस्ट प्रभारी एएसआई सचीदा नंद के नेतृत्व में गुरुवार को एंटी क्राइम वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।

वाहन चेकिंग अभियान के दौरान एएसआई सचीदा नंद के द्वारा दर्जनों दो पहिया चार पहिया वाहनों को रोककर वाहनों की गहनता पूर्वक जांच की गई।

मौके पर उपस्थित चेक पोस्ट एएसआई सचीदानंद ने बताया की पुलिस अधीक्षक पलामू के निर्देश पर क्षेत्र में अपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगाने, वारंटियों की गिरफ्तारी, अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने,वाहन चलाने वाले चालकों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के साथ ही आम लोगों में सुरक्षा का माहौल कायम करने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

जांच अभियान में पुलिस बल के कई जवान शामिल थे।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!