रिम्स में यूजी, पीजी और सुपर स्पेशियलिटी सीटें बढ़ाने की तैयारी, केंद्र को भेजा जाएगा प्रस्ताव

Ranchi  : राज्य सरकार ने राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) में एमबीबीएस, पीजी और सुपर स्पेशियलिटी सीटों में प्रस्तावित वृद्धि के अनुरूप आधारभूत संरचना विकसित करने की प्रक्रिया तेज कर दी है। यह निर्णय स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में नेपाल हाउस में गुरूवार को हुई समीक्षा बैठक में ली गई।

बैठक में बढ़ी हुई सीटों के अनुसार भवन, हॉस्टल, प्रयोगशालाओं, ऑपरेशन थिएटर, उपकरण, फैकल्टी, रेजिडेंट डॉक्टर, नर्सिंग स्टाफ और अन्य संसाधनों की आवश्यकता का आकलन किया गया।

मौके पर बताया गया कि रिम्स में एमबीबीएस सीटें 176 से बढ़ाकर 250, पीजी सीटें 180 से 275 और सुपर स्पेशियलिटी सीटें 11 से बढ़ाकर 100 करने का प्रस्ताव राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) को भेजा गया है। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह ने कहा कि बढ़ी हुई सीटों के अनुरूप विस्तृत परियोजना तैयार कर भारत सरकार को भेजी जाएगी, ताकि प्रति अतिरिक्त सीट लगभग 1.5 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता प्राप्त हो सके। उन्होंने जेएसबीसीसीएल को 15 दिनों के भीतर संशोधित डीपीआर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।

बैठक में पलामू और दुमका मेडिकल कॉलेजों के विस्तार, भविष्य में पीजी पाठ्यक्रम शुरू करने की तैयारी और दोनों संस्थानों के लिए भी संशोधित प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजने पर चर्चा हुई। साथ ही रिम्स परिसर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाने और अनावश्यक अवरोध हटाकर परिसर को सुव्यवस्थित बनाने के निर्देश भी दिए गए। बैठक में विशेष सचिव डॉ नेहा अरोड़ा, अपर सचिव शशि प्रकाश सिंह, संयुक्त सचिव ललित मोहन शुक्ला, रिम्स मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ हिरेंद्र बिरूआ सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!