हैदरनगर : मासूम बच्चे को मारकर माता-पिता को भी किया गंभीर रूप से घायल, आरोपी चितरंजन पासवान अरेस्ट

Upendra Kumar Papu

Palamu : पलामू जिले के हैदरनगर थाना क्षेत्र के बिंदु बीघा गांव में गुरुवार देर शाम मामूली विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया।गांव के पड़ोसी चितरंजन पासवान ने धारदार हथियार से एक दंपती पर हमला कर दिया। इस हमले में दंपती का 4 माह का मासूम बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया।जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।

वहीं बच्चे के माता-पिता रूपा देवी और दीपक पासवान गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।घटना के बाद ग्रामीणों की मदद से घायलों को अनुमंडलीय अस्पताल हुसैनाबाद ले जाया गया।जहां चिकित्सकों ने 4 माह के बच्चे को मृत घोषित कर दिया।

प्राथमिक उपचार के बाद भी चिकित्सकों ने गंभीर रूपा देवी और दीपक पासवान की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए मेदनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया।जहां इलाज के बाद भी दीपक कुमार की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया है।वही पत्नी का इलाज मेदनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में ही चल रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही हैदरनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी चितरंजन पासवान को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी तंजीलुल मनान ने बताया कि मामूली बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई थी, जो देखते ही देखते हिंसक रूप के लिया। इसके बाद आरोपी ने धारदार हथियार से दंपती पर हमला कर दिया, जिसकी चपेट में आकर 4 माह के मासूम की मौत हो गई।

चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. राकेश रंजन ने बताया कि घायल दीपक पासवान की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!