
हुसैनाबाद पुलिस ने मोटर चोरी गिरोह का किया भंडाफोड़, बोलेरो समेत 4 मोटर बरामद, 2 गिरफ्तार
Palamu : हुसैनाबाद थाना पुलिस ने मोटर चोरी के मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त बोलेरो (पंजीकरण संख्या जेएच-02-आर-3449) तथा चोरी के चार मोटर बरामद किए गए हैं।
पुलिस के अनुसार, हुसैनाबाद थाना कांड संख्या-139/2026 के अनुसंधान के दौरान गुप्त सूचना एवं तकनीकी साक्ष्य के आधार पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया। कार्रवाई में सतीश कुमार (तिलैया) और आनंद कुमार (कंचनपुर), दोनों थाना छतरपुर निवासी, को गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ के बाद उनकी निशानदेही पर चोरी में प्रयुक्त वाहन बरामद किए गए।पुलिस ने बरामद मोटर को जब्त कर दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मामले में आगे की जांच जारी है। उक्त आशय की जानकारी एसडीपीओ दिव्यांश शुक्ला ने शनिवार को अपने कार्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में दी है।




