मेदिनीनगर में नई ट्रैफिक व्यवस्था लागू, सुबह 9 से रात 9 बजे तक शहर में नहीं घुसेंगे 6 पहिया मालवाहक वाहन
ट्रैफिक प्रभारी सतेन्द्र दुबे ने जानकारी देते हुए बताया कि अब प्रतिदिन सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक किसी भी रूट से छह पहिया मालवाहक वाहनों का शहर में प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। हालांकि, सवारी बसों को इस प्रतिबंध से छूट दी गई है।

ट्रैफिक प्रभारी ने शनिवार की सुबह करीब 10 बजे बताया कि यह निर्णय शहर में बढ़ते जाम और यातायात को व्यवस्थित करने के उद्देश्य से लिया गया है।उन्होंने वाहन चालकों और परिवहन संचालकों से नई व्यवस्था का पालन करने की अपील की है।
साथ ही चेतावनी दी है कि नियमों का उल्लंघन करने वाले मालवाहक वाहनों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी और जुर्माना भी लगाया जाएगा।नई व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है।




