अपराध नियंत्रण को लेकर एसपी ने की मासिक अपराध समीक्षा बैठक

Latehar : पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में शनिवार को मासिक अपराध समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में बीते माह के दौरान जिले में घटित सभी महत्वपूर्ण आपराधिक मामलों की समीक्षा करते हुए लंबित कांडों के शीघ्र निष्पादन, अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के लिए संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

बैठक में पासपोर्ट एवं चरित्र सत्यापन, eDAR एंट्री, मालखाना प्रभार तथा CEIR पोर्टल के उपयोग की भी समीक्षा की गई। इसके अलावा हत्या, लूट, दुष्कर्म और पॉक्सो से संबंधित मामलों में गिरफ्तारी एवं कांडों के उद्भेदन की प्रगति का आकलन किया गया।

पुलिस अधीक्षक ने पिछले एक वर्ष से फरार अपराधियों, दागी पंजी और गृहभेदन (चोरी) के मामलों की विस्तृत समीक्षा करते हुए संबंधित थाना प्रभारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों को त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

बैठक में जिले के सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ), अंचल निरीक्षक, थाना प्रभारी तथा विभिन्न शाखाओं के प्रभारी उपस्थित रहे।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!