2 गैस सिलेंडर के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, भेजा गया जेल
Palamu : मेदिनीनगर सदर थाना की पुलिस ने गैस सिलेंडर चोरी मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस संबंध में सदर थाना प्रभारी अफजल अंसारी ने बताया कि दिनांक 7 जुलाई को समय करीब 18 बजे गुप्त सूचना प्राप्त हुआ कि एक लडका चोरी की नियत मेडिकल कॉलेज के तरफ घुम रहे है। जिस पर छापामारी दल का गठन किया गया और सत्यापन हेतु मेडिकल कॉलेज के पास गया तो एक लडका को संदेहास्पद स्थिति में मेडिकल कॉलेज के तरफ घुमते हुये पाया गया। जब उससे पुछताछ किया गया तो उसने मेडिकल कॉलेज में रेकी करने की बात बतायी। साथ ही उसने बताया कि वह चोरी के मामले में पूर्व में भी जेल जा चुका है। उसने बताया कि वह कुछ दिन पहले अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर रजवाडीह स्कुल में से गैस सिलेण्डर की चोरी की है। परन्तु अभी तक ग्राहक नही मिलने कारण उसे छुपा कर रखा है।

उक्त के निशानदेही पर दो गैस सिलेण्डर को जप्त किया गया है तथा अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।गिरफ्तार व्यक्ति रामा भुईया उर्फ बुचन भुईया उम्र करीब 23 वर्ष, पिता राजकुमार भुईया, पता-ग्राम कचरवा टोला बारालोटा जिला पलामू का रहने वाला है।पुलिस ने व्यक्ति के पास से दो गैस सिलेण्डर बरामद किया है।

छापामारी अभियान में दल में सदर थाना प्रभारी अफजल अंसारी, एएसआई तेरेसा मिंज,पंकज कुमार तिवारी,सुजित कुमार पाण्डेय,नबी अंसारी,पुलिस जवान सुरेश सिंह,शेखर उरांव शामिल थे।




