शिवपुरी में जलजमाव, ईओ ने दिए निकासी के निर्देश

Latehar : नगर पंचायत लातेहार के कार्यपालक पदाधिकारी ने मंगलवार को शिवपुरी क्षेत्र में जलजमाव की समस्या का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सड़क पर जलजमाव की स्थिति पाई गई।

कार्यपालक पदाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि सड़क पर जमा पानी की तत्काल निकासी सुनिश्चित की जाए तथा नालियों की सफाई कराई जाए, ताकि जलजमाव की समस्या का शीघ्र समाधान हो सके और लोगों को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न हो।

निरीक्षण के दौरान नगर प्रबंधक, कनीय अभियंता एवं सेनेटरी सुपरवाइजर भी उपस्थित रहे।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!