
Gadhwa : ट्रैक्टर की चपेट में आकर 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत
Gadhwa : रंका थाना क्षेत्र के बांदु गांव में ट्रेक्टर के धक्के से लुना सवार रामजी सोनी (50) की मौत घटनास्थल पर हो गयी. वह बांदु बाजार के रहने वाले थे. परिजनों ने बताया कि ट्रेक्टर में हल लगा हुआ था. हल ट्रेक्टर के दोनों तरफ निकला हुआ था. रामजी लूना से अपना घर आ रहा था.

इसी क्रम में ट्रेक्टर से साइड लेने में हल से लूना में धक्का लग गया. इससे मौके पर रामजी सोनी की मौत हो गयी. परिजनों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया. जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. परिजनों को रो – रो कर बुरा हाल है. घटना शुक्रवार की रात आठ बजे की है।




