सड़क दुर्घटना में रामगढ़ के बुधन परहिया की मौत

Palamu : पलामू जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र के करमा गांव निवासी बुधन परहिया की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। इस घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि बुधन परहिया शुक्रवार को बाइक पर सवार होकर किसी काम से रामगढ़ बाजार जा रहा था। इसी बीच रास्ते में वह अनियंत्रित होकर बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा इस घटना की जानकारी परिजनों को दी गई।

घटना की जानकारी मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंचकर घायल बुधन परहिया को इलाज के लिए रामगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया।जहां इलाज के क्रम में बुधन परहिया की मौत हो गई।

इस घटना के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। वहीं घटना की जानकारी मिलने पर अस्पताल पुलिस चौकी के पुलिस पदाधिकारी और पुलिस जवान विकास कुमार,महेंद्र कुमार अस्पताल पहुंचकर परिजनों से घटना के बारे में जानकारी लेकर शव का इंक्वेस्ट कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!