
Chainpur: कोयल नदी में शव मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस
Palamu : चैनपुर थाना क्षेत्र के रामपुर कोयल नदी से एक युवक का शव गुरुवार की सुबह बरामद किया गया है। इसके बाद स्थानीय लोगों के द्वारा इस घटना की जानकारी चैनपुर थाना की पुलिस को दी।

घटना की जानकारी मिलते ही चैनपुर थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए मेदनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजने की प्रक्रिया में जुट गई है।वही खबर लिखे जाने तक व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाया है।
चैनपुर थाना की पुलिस भी अज्ञात शव की पहचान करने में जुट गई है।




