CRPF Camp Ranchi में हवलदार ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, पलामू जिले का रहने वाला है हवलदार

Palamu : पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के इमलियाटीकर गांव निवासी सीआरपीएफ के जवान भुवनेश्वर पाल ने रांची में खुद के हथियार से गोली मारकर आत्महत्या कर लिया। जानकारी के अनुसार राजधानी रांची के तिरिल में सीआरपीएफ जवान भुवनेश्वर पाल ड्यूटी में तैनात था। इसी बीच मानसिक तनाव में आकर रविवार की सुबह भुनेश्वर पाल ने अपनी सर्विस बंदूक से गोली मार कर आत्म हत्या कर लिया।

घटना के बाद CRPF के अधिकारी मौके पर पहुँच कर जांच में जुट गए है।साथ ही पूरे मामले की जानकारी ली जा रही है।बताया जा रहा है कि सुबह करीब 9 बजे हवलदार भुवनेश्वर पाल ने खुद को गोली मारी है. गोली की आवाज सुन कर जवान दौड़े तो देखा हवलदार भुवनेश्वर पाल सामने गिरे थे. जवानों ने तुरंत इसकी सूचना अपने सीनियर अधिकारियों को दिया. जिसके बाद अधिकारी मौके पर पहुंचे और तहकीकात शुरू कर दी है. वहीं घटना के बाद FSL की टीम भी मौके पर पहुंची और सैंपल इकट्ठा कर रही है. मृतक हवलदार पलामू के हुसैनाबाद का रहने वाला है. लंबे समय से उसकी पोस्टिंग रांची CRPF कैम्प में थी. अचानक सुबह उठने के बाद उसने 9 बजे खुद को गोली मार ली. घटना की सूचना CRPF के अधिकारियों ने परिजनों को दी है.

घटना की सूचना मिलने के बाद परिजनों का बुरा हाल है. वहीं हुसैनाबाद में भी शोक की लहर है।बता दे कि भुवनेश्वर पाल के शव का रांची रिम्स में पोस्टमार्टम कराया जाएगा. जिसके बाद परिजनों को दिया जाएगा. फिलहाल घटना के बारे में CRPF अधिकारियों की पूरी जानकारी दी जाएगी. आखिर घटना कैसे हुई और इसके पीछे की क्या वजह हो सकती है। पुलिस हर पहलू पर इसकी जांच कर रही है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!