DC Palamu के नाम से फर्जी व्हाट्सऐप अकाउंट बनाकर पदाधिकारीयों से किया जा रहा है संपर्क, जिला प्रशासन ने लोगों को किया सतर्क

Palamu : पलामू जिला प्रशासन के संज्ञान में आया है कि उपायुक्त पलामू दिलीप प्रताप सिंह शेखावत के नाम से फर्जी व्हाट्सऐप अकाउंट बनाकर पदाधिकारियों एवं कर्मियों से संपर्क किया जा रहा है।जिला प्रशासन ने सभी पदाधिकारियों, कर्मियों, मीडिया प्रतिनिधियों एवं आमजनों को सतर्क एवं सचेत रहने की अपील की है।

किसी भी अनजान नंबर से उपायुक्त अथवा जिला प्रशासन के नाम से प्राप्त कॉल, मैसेज अथवा व्हाट्सऐप चैट की प्रामाणिकता की पूरी तरह जांच एवं अधिकृत माध्यम से सत्यापन करने के बाद ही जवाब दें।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आधिकारिक संवाद अधिकृत एवं आधिकारिक माध्यमों से ही किया जाता है। फेसबुक, इंस्टाग्राम, व्हाट्सऐप, यूट्यूब अथवा अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से उपायुक्त अथवा जिला प्रशासन के नाम से प्राप्त किसी भी संदिग्ध संदेश या संपर्क पर बिना सत्यापन के विश्वास न करें।

ऐसे किसी भी संदिग्ध अकाउंट अथवा संदेश की जानकारी तत्काल जिला प्रशासन अथवा संबंधित साइबर थाना को दें।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!