
Gadhwa : अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, देशी कट्टा व जिंदा गोली बरामद
Palamu: भवनाथपुर पुलिस ने अवैध हथियार रखने के मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया है। ऊक्त मामले की जानकारी अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान एसडीपीओ सतेंद्र नारायण सिंह ने दिया। उन्होंने बताया कि 16 मई 2026 को सूचना मिली थी कि भवनाथपुर थाना क्षेत्र के ग्राम चेरवाडीह में एक व्यक्ति अवैध अग्नेयास्त्र रखे हुए है तथा किसी व्यक्ति के साथ मारपीट कर रहा है।

मौके पर पहुंची पुलिस
सूचना के सत्यापन के लिए पुलिस टीम मौके पर पहुंची।
जांच के दौरान एक व्यक्ति के पास से एक देशी कट्टा एवं एक जिंदा गोली बरामद की गई। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अशोक कुमार (32 वर्ष), पिता कामेश्वर राम, ग्राम भिमखांड, थाना मेराल, जिला गढ़वा बताया।
पुलिस ने दर्ज किया मामला
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करते हुए भवनाथपुर थाना कांडसंख्या–70/26,16मई26 के तहत धारा 25(1-बी), 26 एवं 35 आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज किया है। गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।
आरोपी के पास क्या मिला ?
आरोपी के पास से
एक देशी कट्टा,एक जिंदा गोली बरामद किया गया है।बताया जाता है कि आरोपी ठीकेदार है और अपने ससुराल से लेबर ले जाता था।इसी क्रम में पीड़ित गुना कुमार से पैसे के लेन देन को लेकर बहस होने लगा।इसी दौरान आरोपी ने हथियार लहराते हुए पीड़ित के साथ मारपीट कर दिया।
छापामारी दल में ये थे शामिल
छापामारी दल में
पु0अ0नि0 परवेज आलम,पु0अ0नि0 निरंजन प्रसाद शर्मा,
हवलदार राम सरिखन राम,आरक्षी/1036 बिरेंद्र प्रसाद यादव शामिल थे।




