JPSC जांच मामला: CID ने अभय तिवारी के ससुर को दबोचा, जारी है पूछताछ

JPSC परीक्षा में हुए गड़बड़ी की जांच तेजी से आगे बढ़ रहा है। सीआईडी जांच में गड़बड़ी के सूत्रधार अभी भी अभय तिवारी को ही माना जा रहा है.

सीआईडी की पूरी जांच और अब तक की गिरफ्तारियां इसी के सिंडिकेट से जुड़ी हैं.सीआईडी ने अभय तिवारी के बेंगाबाद के हथबोर स्थित ससुराल में छापेमारी की और उसके ससुर विकास पांडेय को दबोच लिया. वह सहायक अध्यापक के पद पर कार्यरत हैं. सीआईडी अभय तिवारी के दो सालों को भी ढूंढ़ रही है, लेकिन वह अभय तिवारी की गिरफ्तारी के बाद से ही गायब हैं.

इसी प्रकार अभय तिवारी की पत्नी, जो सरकारी नौकरी में ही है, वह भी गायब है.

बेंगाबाद में सीआईडी ने छापेमारी की. पुलिस विकास पांडेय की संपत्ति का आकलन भी कर रही है. सीआईडी पांडेय के हथबोर के अलावा गिरिडीह के नये मकान और देवघर सहित अन्य स्थानों पर उनकी संपत्ति और आय की भी जानकारी ले रही है.

माना जा रहा है कि जेपीएससी की परीक्षा का संचालन करानेवाली कंपनी टीडीपीएल और जेपीएससी के अधिकारियों ने सांठगांठ कर परीक्षाओं में अभ्यर्थियों का चयन किया. इन सबमें बीच की कड़ी अभय तिवारी ही था.

जानकारी के अनुसार अभय तिवारी के दोनों सालों से पूछताछ के लिए सीआईडी ने नोटिस जारी की है, लेकिन दोनों गायब हैं. इस मामले को लेकर सीआईडी लगातार छापेमारी कर रही है।

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी सीआईडी की कार्यप्रणाली पर संतोष जताया है। उन्होंने कहा है कि सीआईडी अपना काम तेजी से कर रहा है और मामले का पर्दाफ़ास जल्दी होगा।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!