Palamu : कैच द रेन 2026 अभियान के तहत जल संरक्षण हेतु नगर पंचायत की विशेष पहल

वारिश का हर बूंद अनमोल है, वर्षा जल का संरक्षण करें:-कार्यपालक पदाधिकारी

हुसैनाबाद : भारत सरकार के आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय तथा जल शक्ति मंत्रालय के संयुक्त तत्वावधान में “कैच द रेन 2026” अभियान के अंतर्गत जल संरक्षण एवं वर्षा जल संचयन को जन-आंदोलन बनाने के उद्देश्य से 30 दिवसीय विशेष अभियान संचालित किया जाएगा।

इस अभियान के माध्यम से वर्षा जल संचयन, भूजल पुनर्भरण, जलाशयों के संरक्षण एवं पुनर्जीवन तथा जल संरक्षण के प्रति नागरिकों में जागरूकता बढ़ाने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।इस संबंध में हुसैनाबाद नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी शशिशेखर सुमन ने बताया कि इस अभियान के दौरान शहर के विभिन्न स्थानों पर जन-जागरूकता कार्यक्रम, जल संवाद, पौधारोपण, वर्षा जल संचयन संबंधी गतिविधियाँ, सूचना-शिक्षा-संचार कार्यक्रम एवं जनभागीदारी आधारित आयोजन किए जाएंगे। साथ ही जल संरक्षण से जुड़े उत्कृष्ट कार्यों एवं सफल प्रयासों को भी व्यापक रूप से प्रचारित किया जाएगा।

उन्होंने शहर के सभी नागरिकों, शैक्षणिक संस्थानों, सामाजिक संगठनों, स्वयं सहायता समूहों, व्यापारी संगठनों एवं अन्य हितधारकों से अपील है कि वे इस अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाते हुए जल संरक्षण को जन-आंदोलन बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें।

हर बूंद अनमोल है – आइए, वर्षा जल का संरक्षण करें और आने वाली पीढ़ियों के लिए जल सुरक्षित रखें।कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया कि इस अभियान को सफल बनाने को लेकर कार्य शुरु कर दिया गया है। शीघ्र ही एक्शन प्लान बनाकर प्रभावी तरीके से जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!