Palamu : सड़क दुर्घटना में दो मजदूर घायल,अस्पताल में इलाज के बाद खतरे से बाहर
Palamu : मेदिनीनगर सदर थाना क्षेत्र के दुबियाखाड़ में सोमवार की शाम सड़क दुर्घटना में दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए।घायलों की पहचान चैनपुर थाना क्षेत्र के चांदो गांव निवासी विजय सिंह और लेसलीगंज थाना क्षेत्र के गुरियादामर गांव निवासी हरी सिंह के रूप में की गई है।

इस घटना के बाद राहगीरों के द्वारा घटना की जानकारी सदर थाना की पुलिस को दी गई।घटना की जानकारी मिलते ही सदर थाना की पेट्रोलिंग वाहन घटनास्थल पर पहुंचकर घायल दोनों मजदूर को टोटो से इलाज के लिए मेदनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया।जहां इलाज के बाद दोनों खतरे से बाहर हैं।

घटना की जानकारी मिलने पर परिजन अस्पताल पहुंचकर अपने देखरेख में घायल दोनों मजदूरों का इलाज करवा रहे हैं।इस घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि सोमवार की शाम दोनों व्यक्ति बाइक पर सवार होकर गुरियादामर से दुबा गांव जा रहे थे।

इसी बीच रास्ते में दुबियाखाड़ के पास एक अज्ञात चार पहिया वाहन ने उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी।जिसमें दोनों बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।





