
Palamu: सरस्वती शिशु विद्या मंदिर की छात्राओं ने थाना पहुंच कर पुलिसकर्मियों को बांधी राखी
Palamu : सरस्वती शिशु विद्या मंदिर की छात्राओं ने प्रधानाचार्य चितरंजन कुमार सिंह की अध्यक्षता में शहर थाना पहुंच कर थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार और वहां पर मौजूद पुलिसकर्मियों को रक्षाबंधन के पावन अवसर पर राखी बांधी।

सबसे पहले विद्यालय की छात्राओं ने देश भक्ति और रक्षाबंधन से संबंधित गीत प्रस्तुत किया।इसके बाद छात्राओं ने सभी पुलिसकर्मियों को तिलक लगाकर पूजा-अर्चना कर उनकी कलाई पर रक्षा सूत्र के रूप में राखी बांधी। इस अवसर पर थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार के साथ सभी पुलिसकर्मी बहुत ही उत्साहित नजर आए।
सभी ने विद्यालय की बहनों को राखी की शुभकामनाएं दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वही मौके पर उपस्थित शहर थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार ने कहा कि आप सभी अच्छी शिक्षा प्राप्त करके कर्मठ एवं देशभक्त नागरिक बनें। जिससे देश प्रगति के पथ पर तेजी के साथ आगे बढ़े। थाना प्रभारी ने सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के सभी छात्रोंओ को रक्षाबंधन की शुभकामनायें दी।
उन्होंने कहा कि यह विश्वास दिलाते हैं कि बाल विवाह, बाल तस्करी और बाल श्रम के खिलाफ जो मुहिम चल रहा है, उसमें पुलिस पूरी तरह उनके साथ है. बच्चों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है. उन्होंने सराहना करते हुए कहा कि इस पहल से बच्चों को यह संदेश मिले कि पुलिस उनका मित्र है. अब डर नहीं, संवाद और सहयोग का समय है।मौके पर महिला थाना प्रभारी पार्वती कुमारी, एसआई संगीता झा,अंजनी सिन्हा सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे।




