PALAMU : ट्रक-ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर में युवक की मौत, एक की हालत गंभीर

Palamu : पलामू जिले के नावा बाजार थाना क्षेत्र के तुकबेरा गांव स्थित पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार दोपहर ट्रक, ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर में घायल बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का इलाज रांची में चल रहा है और उसकी हालत भी चिंताजनक बताई जा रही है।

मृतक की पहचान जिले के तुकबेरा के बाना गांव निवासी हाकिम अंसारी के 23 वर्षीय पुत्र शेख तनवीर आलम के रूप में हुई है, जबकि 21 वर्षीय आसिफ अंसारी घायल है। घायल आसिफ अंसारी ने बताया कि वह और तनवीर बाइक से मेदिनीनगर बाजार जा रहे थे। इसी दौरान तुकबेरा गांव स्थित पेट्रोल पंप के पास विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक और ट्रैक्टर की चपेट में आने से उनकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने दोनों को बेहतर इलाज के लिए मेदिनीनगर एमएमसीएच से रांची रिम्स रेफर कर दिया। हालांकि रांची ले जाने के दौरान रास्ते में ही गंभीर रूप से घायल तनवीर आलम ने दम तोड़ दिया।


घटना के बाद परिजन शव को लेकर मेदिनीनगर एमएमसीएच पहुंचे।शनिवार सुबह अस्पताल पुलिस चौकी के पुलिस पदाधिकारी एवं जवान महेंद्र व विकास कुमार अस्पताल पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।पुलिस ने दुर्घटना के संबंध में जांच शुरू कर दी है। वहीं युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में शोक का माहौल व्याप्त है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!