Palamu: युवती ने कोयल नदी में कूद कर किया आत्महत्या का प्रयास, हालत गंभीर

टेंपो चालक ने नदी में कूद कर बचाई युवती की जान

Palamu : मेदिनीनगर शहर के शाहपुर पुल से कोयल नदी में छलांग लगा कर एक युवति ने आत्महत्या का प्रयास की।जिसके बाद फरिस्ता के रूप में एक टेंपो चालक ने हिम्मत दिखाते हुए नदी में कूद कर युवती को बचाया और और उसे इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया।जहां इलाज के बाद भी युवति की हालत गंभीर बनी हुई है।

युवती की पहचान चैनपुर थाना क्षेत्र के कंकारी गांव निवासी मुस्लिम अंसारी की पुत्री शहनाज अख्तर उम्र 19 वर्ष के रूप में की गई है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए मदगार टेंपो चालक शाहपुर निवासी मोहम्मद राजा ने बताया कि वह बैरिया से टेंपो पर सामान लेकर शाहपुर जा रहा था। तभी रास्ते में शाहपुर पुल पर देखा कि एक युवती अचानक कोयल पुल से नदी में छलांग लगा दी।युवती के छलांग लगाते देख मोहम्मद राजा भी नदी में कूद गया और युवती को बचा कर उसे इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया।जहां इलाज के बाद भी युवती की हालत गंभीर बनी हुई है।

घटना की जानकारी मिलने पर अस्पताल पुलिस चौकी के पुलिस पदाधिकारी और पुलिस जवान विकास कुमार,महेंद्र कुमार अस्पताल पहुंचकर परिजनों से घटना के बारे में जानकारी लेकर घटना से संबंधित मामले की छानबीन में जुट गए हैं।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!