
PALAMU : 1.20 करोड़ रंगदारी मांगने का आरोपी हुआ अरेस्ट,
Palamu : पलामू पुलिस में मेदिनी नगर शहर से रंगदारी मांगने के एक आरोपी को अरेस्ट किया है। पलामू पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार 21.04.2026 को आवेदक नन्द कुमार यादव के लिखित आवेदन के आधार पर शहर थाना काण्ड सं0- 133/26, दिनांक 21.04.2026, धारा 308 (5)/111(2) (B)/3 (5) बीएनएस के अन्तर्गत जमीन को लेकर एक करोड़ बीस लाख रंगदारी मांगने से संबधित प्राथमिकी दर्ज की गई। काण्ड की संवेदनशीलता को देखते हुऐ शीघ्र साक्ष्य संकलन करने के उपरांत पुलिस अधीक्षक, पलामू के निर्देशन एंव अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, सदर मेदिनीनगर के नेतृत्व पर एक छापामारी टीम का गठन किया गया।

छापामारी टीम के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुऐ काण्ड के प्राथमिकी अभियुक्त जय प्रकाश शुक्ला उर्फ जेपी शुक्ला पिता-शिव कुमार शुक्ला, पता- हांउसिंग, कॉलोनी, थाना-शहर, जिला- पलामू को विधिवत् गिरफ्तार किया गया। इस काण्ड में संलिप्त अन्य अपराधियों के विरूद्ध साक्ष्य संकलन करते हुऐ अग्रतर कार्रवाई की जा रही हैं।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता
- जय प्रकाश शुक्ला उर्फ जे०पी० शुक्ला, पिता-शिव कुमार शुक्ला, पता- हांउसिंग, कॉलोनी, थाना-शहर, जिला- पलामू
बरामदगीः- दो मोबाईल फोन।
अपराधिक इतिहासः-
- गढ़वा नगर थाना काण्ड सं०- 523/14, दि०- 04.09.2014, धारा 341/302/120 (बी)/34 भा०द०वि० एंव 27 आर्म्स एक्ट ।
- सदर थाना (पलामू थाना काण्ड सं० 144/15, दिं० 17.03.2015, धारा 25(1-b)a/26
आर्म्स एक्ट
- शहर थाना (पलामू) थाना काण्ड सं0-231/16, दि०-10.09.2016, धारा- 25 (1-b)a/26 Arms
Act
- घुर्वा थाना (रांची) थाना काण्ड सं०- 240/17, दि०- 16.10.2017, धारा-307/353/120 (बी)/34
भा०द०वि० एंव 25 (1-b)a/26/37/35 Arms Act
- सुखदेव नगर (रांची) थाना काण्ड सं0-502/2017, दि०- 16.11.2017, धारा 302/120 (बी0)/34 भा०द०वि० एंव 27 आर्म्स एक्ट।




