Palamu : 2.690 किलो अफीम के साथ 3 तस्कर अरेस्ट

Palamu : पलामू पुलिस ने ढाई किलो से ज्यादा अफीम के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। पलामू पुलिस द्वारा दिए गए प्रेस नोट में कहा गया है कि गुप्त सूचना के आधार पर पलामू पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में परि० पुलिस उपाधीक्षक मृतुन्जय गोप पुलिस कार्यालय पलामू के नेतृत्व में शहर थाना के पुलिस के द्वारा रेलवे कॉलोनी डाल्टनगंज में छापामारी कर तीन व्यक्ति को अवैध तरीके से अफीम मादक पदार्थ की खरीद-विक्री करने के आरोप में पु० अ० नि० रामाधीन प्रसाद के टंकित आवेदन के आधार पर शहर थाना कांड संख्या-280/2026, दिनांक-30.07.2026 धारा-17 (C)/18(B)/22(C)/29 NDPS ACT के अंतर्गत प्राथमिकी अभियुक्त 1. सुरेन्द्र कुमार सिंह, उम्र-26 वर्ष, पिता-धनेश्वर सिंह 2. मनोज कुमार सिंह, उम्र 28 वर्ष, पिता-स्व० करिमन सिंह, 3. जितेन्द्र कुमार यादव, उम्र-23 वर्ष तीनों पता-ग्राम-नागद, थाना-मनातु, जिला-पलामू के विरुद्ध कांड दर्ज किया गया तथा उपरोक्त तीनों को घटनास्थल से विधिवत गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार किये गए अभियुक्तों के पास से कुल 2.690 किलोग्राम अफीम बरामद किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त जितेन्द्र कुमार यादव, उम्र 23 वर्ष पिता-नरेश यादव, पता-ग्राम नागद थाना-मनातु, जिला-पलामू का मुख्य काम लाईजनिंग करना है। गिरफ्तार अभियुक्त पिछले दो साल से अफीम खरीद-विक्री का काम कर रहे हैं।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम एवं पता

  1. सुरेन्द्र कुमार सिंह, उम्र 26 वर्ष, पिता-धनेश्वर सिंह,
  2. मनोज कुमार सिंह, उम्र 28 वर्ष, पिता स्व० करिमन सिंह,
  3. जितेन्द्र कुमार यादव, उम्र 23 वर्ष तीनों पता-ग्राम-नागद, थाना-मनातु, जिला-पलामू

जप्त किये गये सामनों का विवरणी

मादक पदार्थ कुल वजन 2.690 किलोग्राम बरामद हुआ।

छापामारी दल के सदस्यों का नाम

  1. परि० पुलिस उपाधीक्षक मृतुन्जय गोप पुलिस कार्यालय पलामू
  2. ज्योतिलाल रजवार, पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी शहर थाना, पलामू

३. पु० अ० नि० रामाधीन प्रसाद शहर थाना, पलामू

  1. पु० अ० नि० घनश्याम मिश्रा शहर थाना, पलामू
  2. थाना सशस्त्र बल

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!