Palamu Police : नाबालिग के साथ दुष्कर्म मामले में 3 अभियुक्त गिरफ्तार

Palamu : पुलिस अधीक्षक, पलामू के निर्देशानुसार महिला एवं बाल सुरक्षा से संबंधित गंभीर अपराधों के विरुद्ध त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए उंटारी रोड थाना कांड संख्या–55/2026, दिनांक–31.10.2026, धारा–70(2) भारतीय न्याय संहिता (बी०एन०एस०), 2023 एवं 4/6 पॉक्सो एक्ट तथा 3(2)(v) एस०सी०/एस०टी० एक्ट के तहत दर्ज मामले में पलामू पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।

घटना का संक्षिप्त विवरण एवं पुलिस कार्रवाई

दिनांक–31.10.2026 को एक नाबालिग पीड़िता द्वारा उंटारी रोड थाना में आवेदन देकर आरोप लगाया गया कि ग्राम लकड़ाही, थाना उंटारी रोड से हुसैनाबाद जाने के क्रम में टोटो पर सवार तीन व्यक्तियों द्वारा उसके साथ छेड़छाड़ एवं दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया।

  • प्राप्त आवेदन के आधार पर मामले की गंभीरता एवं संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक, पलामू के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, विश्रामपुर श्री चिरंजीवी मंडल के नेतृत्व में अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु विशेष छापामारी दल का गठन किया गया।
  • गठित छापामारी दल द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों संदिग्ध अभियुक्तों को पूछताछ हेतु थाना लाया गया। पुलिस के अनुसार, पूछताछ के क्रम में तीनों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की, जिसके पश्चात उन्हें विधिवत गिरफ्तार किया गया। साथ ही, उनकी निशानदेही पर कांड में प्रयुक्त टोटो एवं तीन एंड्रॉयड मोबाइल फोन विधिवत जब्त किए गए। गिरफ्तार तीनों अभियुक्तों को दिनांक–01.11.2026 को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है। गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण :
  1. सुधोध दीक्षित, उम्र–38 वर्ष, पिता–स्व० राजेश्वर दीक्षित
  2. मुकेश दीक्षित, उम्र–26 वर्ष, पिता–स्व० बाबूलाल दीक्षित
  3. अभय दीक्षित, उम्र–20 वर्ष, पिता–संजय दीक्षित
    तीनों ग्राम–भदुमा, थाना–उंटारी रोड, जिला–पलामू। जब्त सामानों का विवरण :
  • घटना में प्रयुक्त दो टोटो, पंजीयन संख्या–JH 03AT 7471 एवं JH 03AV 3393।
  • तीन एंड्रॉयड मोबाइल फोन। छापामारी दल:
  1. श्री चिरंजीवी मंडल, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, विश्रामपुर, पलामू।
  2. श्री सोनू कुमार चौधरी, पुलिस निरीक्षक, पांडु अंचल, कैम्प रेहला, पलामू।
  3. पु०अ०नि० संतोष गिरि, थाना प्रभारी, उंटारी रोड।
  4. स०अ०नि० साधुचरण दास, उंटारी रोड थाना, पलामू।
  5. उंटारी रोड थाना के सशस्त्र बल। पलामू पुलिस की अपील :

पलामू पुलिस महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध है। आम नागरिकों से अपील है कि ऐसी किसी भी घटना की जानकारी मिलने पर तत्काल नजदीकी थाना अथवा डायल-112 पर सूचना दें।
पलामू पुलिस – आपकी सुरक्षा, हमारी जिम्मेदारी।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!