Palamu SP ने किया अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, लेस्लीगंज (पांकी) कार्यालय एवं लेस्लीगंज थाना का निरीक्षण

Palamu : पुलिस अधीक्षक पलामू द्वारा अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, लेस्लीगंज (पांकी) कार्यालय एवं लेस्लीगंज थाना का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान कार्यालय एवं थाना के विभिन्न अभिलेखों, लंबित कांडों एवं कार्यों की समीक्षा की गई। पुलिस अधीक्षक द्वारा लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन, अभिलेखों के समुचित संधारण तथा आमजनों की शिकायतों पर त्वरित एवं निष्पक्ष कार्रवाई हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।


पुलिस अधीक्षक ने अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, लेस्लीगंज को सभी पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों से आम जनता के साथ सौहार्दपूर्ण एवं संवेदनशील व्यवहार सुनिश्चित कराने तथा उनकी शिकायतों का त्वरित निराकरण करने का निर्देश दिया।


साथ ही अपराध नियंत्रण एवं विधि-व्यवस्था संधारण के लिए पूरी तत्परता एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करने तथा क्षेत्र में प्रभावी पुलिसिंग सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!