Palamu के सांसद V.D. Ram ने कहा : मोहम्मदगंज रेलवे स्टेशन पर फुट ओवर ब्रिज का होगा विस्तार

Palamu : पलामू संसदीय क्षेत्र के यात्रियों की सुविधा एवं सुरक्षित आवागमन को लेकर पलामू के सांसद विष्णु दयाल राम के प्रयासों को एक और महत्वपूर्ण सफलता मिली है। मोहम्मदगंज रेलवे स्टेशन पर निर्माणाधीन फुट ओवर ब्रिज (FOB) के विस्तार की दिशा में रेलवे द्वारा आवश्यक प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है।

उक्त संबंध में सांसद ने 19 अगस्त 2026 को पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल के मंडल रेल प्रबंधक को पत्र लिखकर मोहम्मदगंज रेलवे स्टेशन पर फुट ओवर ब्रिज के विस्तार का अनुरोध किया था। उक्त पत्र के आलोक में पूर्व मध्य रेलवे, पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल के मंडल रेल प्रबंधक श्री उदय सिंह मीना ने 25 अगस्त 2026 को पत्र भेजकर जानकारी दी है कि मोहम्मदगंज रेलवे स्टेशन पर फुट ओवर ब्रिज के विस्तार के लिए GAD (General Arrangement Drawing) को मंजूरी देने की प्रक्रिया चल रही है।

रेलवे द्वारा यह भी बताया गया है कि उक्त कार्य अमृत भारत स्टेशन परियोजना के प्रथम चरण के अंतर्गत अतिरिक्त कार्य के रूप में प्रस्तावित है तथा इसके लिए टेंडर 7 सितम्बर 2026 को खोला जाएगा।

पलामू संसदीय क्षेत्र के रेलवे स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं का विस्तार, आधुनिकीकरण एवं यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। इसी क्रम में मोहम्मदगंज रेलवे स्टेशन पर फुट ओवर ब्रिज के विस्तार की मांग को रेलवे के समक्ष प्रमुखता से उठाया गया था। इस आशय की जानकारी सांसद के निजी सचिव अलख दुबे ने दी।

सांसद ने कहा कि मोहम्मदगंज रेलवे स्टेशन पलामू संसदीय क्षेत्र का एक महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशन है। फुट ओवर ब्रिज के विस्तार से यात्रियों को प्लेटफॉर्म के बीच सुरक्षित एवं सुगम आवागमन की सुविधा प्राप्त होगी। इससे विशेष रूप से बुजुर्गों, महिलाओं, बच्चों एवं दिव्यांग यात्रियों को काफी सुविधा और राहत मिलेगी।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!