Pandu : सड़क दुर्घटना में दो व्यक्ति घायल एक की हालत गंभीर
Palamu : पांडू थाना क्षेत्र के कुटमु मोड़ के पास बीती रात अज्ञात वाहन के धक्के से दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए।घायलों में पांडू थाना क्षेत्र के बरवाही गांव निवासी रवि कुमार उम्र 35 वर्ष और औरंगाबाद जिले के बड़ेम थाना क्षेत्र के तेतरिया गांव निवासी अजय पासवान उम्र 40 वर्ष का नाम शामिल है।

इस घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि औरंगाबाद से अजय पासवान अपने समधि के घर पांडू बारवाही गांव आए थे।रविवार की शाम अजय पासवान अपने चचेरे समधि रवि कुमार के साथ बाइक पर सवार होकर किसी काम से पांडू बाजार गए थे।
उधर से रात के समय करीब 8:00 बजे घर लौटने के क्रम में कुटमु मोड़ के पास पीछे से एक अज्ञात बाइक ने उनके बाइक को टक्कर मार दी।जिसमें बाइक से गिरकर दोनों व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद राहगीरों के द्वारा दोनों घायल को इलाज के लिए बिश्रामपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।
जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया है।जहां इलाज के बाद भी अजय पासवान की हालत गंभीर बनी हुई है।
घटना की जानकारी मिलने पर परिजन अस्पताल पहुंचकर अपने देखरेख में दोनों घायलों का इलाज करवा रहे हैं।




