
PATON : अनियंत्रित कार घर में घुसी, ग्रामीण की मौत, आक्रोश
PALAMU : पाटन थाना क्षेत्र के सिक्की ग्राम में शुक्रवार को एक भीषण सड़क दुर्घटना हो गया। इस दुर्घटना में एक ग्रामीण की दर्दनाक मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार पलामू जिला के पाटन अस्पताल के चिकित्सा पदाधिकारी डाॅ. मिथिलेश कुमार अपनी कार से पाटन जा रहे थे। इस दौरान उनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक घर में जा घुसी। इस हादसे में विनोद सिंह नामक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद ग्रामीण पूरी तरह से आक्रोशित हैं।





