Ranchi SSP ने पदोन्नत पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों को किया सम्मानित

Ranchi : रांची के वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) राकेश रंजन ने मंगलवार को वीरता, कर्तव्यनिष्ठा एवं उत्कृष्ट सेवा से पदोन्नति प्राप्त पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को सम्मानित किया।

एसएसपी कार्यालय में पुलिस अवर निरीक्षक से पुलिस निरीक्षक के पद पर पदोन्नत हुए शैलेन्द्र कुमार सिंह, रोशन कुमार सिंह, विश्वजीत कुमार सिंह के अलावा आरक्षी से सहायक अवर निरीक्षक के पद पर पदोन्नत हुए कृष्णा उरांव, विनय टेटे के बैज लगाया गया।

एसएसपी ने सभी पदोन्नत पदाधिकारियों एवं कर्मियों को बधाई देते हुए कहा कि पदोन्नति उनके द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्य, कर्तव्यनिष्ठा एवं समर्पण का सम्मान है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि सभी पदोन्नत पदाधिकारी एवं कर्मी नई जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी, अनुशासन एवं पेशेवर दक्षता के साथ करेंगे तथा आमजन की सेवा, अपराध नियंत्रण एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक (नगर)पारस राणा, पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण)गौरव गोस्वामी , रांची, पुलिस अधीक्षक (यातायात) राकेश सिंह, रांची सहित रांची पुलिस के अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!