UGC कानून और आरक्षण व्यवस्था के विरोध में सवर्ण समाज ने निकाला आक्रोश मार्च, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

Ranchi : यूजीसी इक्विटी कानून को वापस लेने, आरक्षण व्यवस्था में सुधार और आर्थिक आधार पर आरक्षण लागू करने समेत आठ सूत्री मांगों को लेकर मंगलवार को धनबाद में सवर्ण समाज ने आक्रोश मार्च निकाला। सवर्ण एकता मंच के बैनर तले जिला परिषद मैदान से रणधीर वर्मा चौक तक निकाले गए मार्च में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

प्रदर्शनकारियों के हाथों में ‘UGC Roll Back’ लिखी तख्तियां थीं। मार्च के दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। जिला परिषद मैदान से शुरू हुआ मार्च शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए रणधीर वर्मा चौक पहुंचा, जहां यह सभा में तब्दील हो गया।

मार्च का नेतृत्व राजपूत विचार मंच के केंद्रीय अध्यक्ष अरुण सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि आंदोलन किसी समाज के विरोध में नहीं है, बल्कि यूजीसी इक्विटी कानून में किए गए संशोधन को वापस लेने और आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर है।

राजपूत विचार मंच के संरक्षक उदय प्रताप सिंह ने कहा कि उन्हें आशंका है कि यूजीसी इक्विटी कानून समाज में जातिगत विभाजन और मनमुटाव को बढ़ावा दे सकता है। वहीं बिजय झा ने कहा कि सवर्ण समाज आरक्षण का विरोध नहीं करता, लेकिन इसका आधार जाति के बजाय आर्थिक स्थिति होना चाहिए, ताकि इसका लाभ वास्तविक जरूरतमंदों तक पहुंच सके।

कार्यक्रम में पिंटू महथा, सुमन सिंह, अरविंद सिंह, सुरेश तिवारी, सुधा मिश्रा, भारती दुबे, कल्पना झा, संदीप झा समेत कई वक्ताओं ने अपने विचार रखे। मार्च में धनबाद, कतरास, निरसा और झरिया सहित विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। पूरे मार्च के दौरान ‘यूजीसी रोल बैक’ की मांग गूंजती रही।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!