UP के बागपत में सड़क हादसा : 4 की मौत, 32 घायल

Lakhnau : यूपी के बागपत जिले के खेकड़ा थाना क्षेत्र में सोमवार देररात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई जबकि करीब 32 लोग घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब राजस्थान से बदायूं जा रहा यात्रियों से भरा वाहन डिवाइडर से टकराकर अनियंत्रित होकर पलट गया।

पुलिस के अनुसार, बीते रात करीब 12:30 बजे डायल-112 के माध्यम से दुर्घटना की सूचना मिली। सूचना मिलते ही थाना खेकड़ा पुलिस, चार पीआरवी वाहनों और एम्बुलेंस टीम के साथ मौके पर पहुंची और तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। घायलों को तत्काल तीन अस्पतालों में पहुंचाया गया। सभी घायल लोग सीएचसी खेकड़ा, सीएचसी बागपत और जिला अस्पताल बागपत में भर्ती है। इनमें से कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है। एसपी बागपत सूरज कुमार राय और जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने मौके पर पहुंचे कर घटना की जानकारी ली है सभी घायलों को तुरंत उपचार की सेवा कराई गई है।

दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया, लेकिन पुलिस ने हालात को नियंत्रित करते हुए यातायात को सुचारु रूप से संचालित कराया। साथ ही, मृतकों और घायलों के परिजनों से संपर्क करने का प्रयास जारी है।

एसपी बागपत सूरज कुमार राय ने जानकारी दी है कि हादसे में घायल और मृतकों के संबंध में जानकारी प्राप्त करने के लिए परिजन मोबाइल नंबर 9454417383 पर संपर्क कर सकते हैं। इस हादसे में चार लोगों की अब तक मृत्यु सामने आई है जबकि कई लोग घायल है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!