अतिक्रमण के खिलाफ नगर पंचायत की कार्रवाई, तीन लोगों पर प्राथमिकी

Latehar: सड़क सुरक्षा एवं अतिक्रमण को लेकर नगर पंचायत इन दिनों सख्त है। नगर पंचायत क्षेत्र में सड़कों पर किए जा रहे अतिक्रमण के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। मंगलवार को पानी टंकी के समीप कार्रवाई करते हुए सड़क किनारे आलू बेच रहे एक व्यवसायी के एक ट्रैक्टर आलू समेत अन्य सामानों को नगर पंचायत की टीम ने जब्त किया था।

इधर, बुधवार को भी नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी राजीव रंजन के नेतृत्व में शहर के धर्मपुर मोड़ पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इस दौरान कुछ लोगों द्वारा अभियान में बाधा डालने का प्रयास किया गया। मामले में कार्यपालक पदाधिकारी के निर्देश पर सदर थाना में तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है।

कार्यपालक पदाधिकारी राजीव रंजन ने बताया कि अतिक्रमण एवं सड़क सुरक्षा को लेकर वरीय अधिकारियों के निर्देश पर यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने शहर के दुकानदारों से अपील की कि वे अपनी दुकानों का सामान नगर पंचायत की नाली, स्लैब अथवा किसी अन्य सरकारी भूमि पर अतिक्रमण कर न रखें।

उन्होंने सड़क किनारे ठेला-खोमचा लगाने तथा वाहन खड़ा करने वालों को भी सख्त हिदायत दी। कहा कि अभियान के दौरान अतिक्रमण पाए जाने पर जुर्माना वसूला जाएगा तथा आवश्यकतानुसार अन्य कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!