आमरण अनशन कर रहे सत्यनारायण शुक्ला से मिले झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी

Report : Amitesh Ranjan @ Palamu – Jharkhand

पलामू जिला समाहरणालय परिसर में चतुर्थ वर्गीय कर्मचारीयों की नियुक्ति की मांग को लेकर आमरण अनशन पर बैठे सत्यनारायण शुक्ला से झारखंड के पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी ने शनिवार की सुबह अनशन स्थल पर जाकर मुलाकात की। सत्यनारायण शुक्ला ने सारी बातों को केएन त्रिपाठी के साथ साझा किया।

बता दें कि पलामू में चतुर्थ वर्गीय नियुक्ति की मांग को लेकर हजारों अभ्यर्थियों का संघर्ष आज पांचवें दिन भी जारी है। संघर्ष का नेतृत्व कर रहे छात्र नेता सत्यनारायण शुक्ला भूख हड़ताल पर बैठे हैं।सत्यनारायण शुक्ला ने सरकार और प्रशासन से निवेदन किया है कि इस आंदोलन को केवल एक विरोध प्रदर्शन न समझें। इसके पीछे हजारों परिवारों के सपने, माता-पिता की उम्मीदें और युवाओं के वर्षों का परिश्रम जुड़ा हुआ है। समय रहते संवाद और समाधान ही सबसे उचित रास्ता है।

उन्होंने कहा कि हमारा संकल्प स्पष्ट है, जब तक पलामू में चतुर्थ वर्गीय अभ्यर्थियों की न्यायोचित मांगों पर ठोस और सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक यह अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल और लोकतांत्रिक आंदोलन जारी रहेगा।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!