उपायुक्त ने दीप प्रज्वलित कर किया राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान 2026 का शुभारंभ

Latehar : 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो से बचाव के लिए जिले में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान 2026 का शुभारंभ आज सदर अस्पताल परिसर में किया गया। उपायुक्त संदीप कुमार एवं अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर अभियान की शुरुआत की।जिले में यह अभियान 28 जून, 29 जून एवं 30 जून 2026 तक तीन दिनों तक चलाया जाएगा।

28 जून बूथ दिवस इस दिन जिले भर में बनाए गए बूथों पर स्वास्थ्य कार्यकर्ता और आंगनबाड़ी सेविकाएं 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की 2 बूंद दवा पिलाएंगी।29-30 जून घर-घर दस्तकबूथ दिवस पर छूट गए बच्चों को कवर करने के लिए स्वास्थ्य कर्मी घर-घर जाकर बच्चों को दवा पिलाएंगे।


जिले में कुल 1 लाख 55 हजार 359 बच्चों को दवा पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए 998 बूथ बनाए गए हैं, जिनमें शहरी क्षेत्र में 24 और ग्रामीण क्षेत्रों में 974 बूथ शामिल हैं।अभियान को सफल बनाने के लिए 1995 कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। इसके अलावा स्वास्थ्य टीम 1 लाख 32 हजार 487 घरों में जाकर बच्चों को पोलियो की खुराक देगी।

इस अभियान के लिए विशेष स्थानों पोलियो की दवा पिलाने की व्यवस्था की गई है, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, हाट-बाजार एवं अन्य भीड़भाड़ वाले स्थानों पर ट्रांजिट टीम तैनात की गई है ताकि यात्रा के दौरान छूटने वाले बच्चों को भी दवा पिलाई जा सके।उपायुक्त संदीप कुमार ने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को, चाहे उन्होंने पहले खुराक ली हो या न ली हो, अनिवार्य रूप से पोलियो की दवा पिलाएं।

उन्होंने कहा “दो बूंद जिंदगी की – हर बार, हर बच्चा” के मंत्र को अपनाकर लातेहार को पोलियो मुक्त रखें।सिविल सर्जन एवं जिला स्वास्थ्य विभाग की टीम अभियान की निगरानी करेगी।इस मौके पर सिविल सर्जन डॉ राजमोहन खलखो, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी डॉ चन्दन,उपाधीक्षक सदर अस्पताल,स्वास्थ्य विभाग के डीपीएम, सदर अस्पताल के डॉक्टर, स्वास्थ्य कार्यकर्ता, आंगनवाड़ी सेविका एवं अन्य उपस्थित थें।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!