
एनडीपीएस एक्ट के प्राथमिकी अभियुक्त गिरफ्तार
latehar:लंबे समय समय से फरार चल रहे एनडीपीएस एक्ट के प्राथमिकी अभियुक्त देवाली गंझू को बारियातु पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
जानकारी देते हुए थाना प्रभारी प्रभात कुमार दास ने बताया कि बारियातु थाना कांड संख्या- 11/2023, दिनांक -11.02.2023, धारा 15(सी )/18(बी)/22/25/27 एनडीपीएस एक्ट के प्राथमिकी अभियुक्त देवाली गंझु पिता भैरो गंझु ग्राम दाकादिरी, थाना बारियातु, जिला लातेहार निवासी को गुप्त सूचना के आधार पर बारियातु पुलिस द्वारा तत्वरित कारवाई करते हुए गिरफ्तार किया गया व आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर न्यायालय लातेहार के अभिरक्षा में भेजा गया।
इस अभियान में थाना प्रभारी प्रभात कुमार दास सहित थाना के पदाधिकारी व जवान शामिल थे।





