
एमवीआई ने पोखराहा चेकपोस्ट के पास चलाया वाहन चेकिंग अभिायान
Palamu : मेदिनीनगर सदर प्रखंड के पोखराहा चेक पोस्ट के पास एमवीआई दीपक कुमार व पोखराहा चेकपोस्ट प्रभाारी तुलेश्वर रजक के नेतृत्व में वाहन चेकिंग अभिायान चलाया गया।

इस दौरान दो पहिया व चार पहिया वाहनों की जांच की गयी। जिसमें हेलमेट, सीटबेल्ट, काला शीशा एवं वाहनों के कागजातों की जांच की गयी। इस दौरान पचास से अधिक वाहनों की जांच की गयी। साथ ही चालकों को चेतावनी देकर छोड़ा गया।
एमवीआई दीपक कुमार ने कहा कि वाहन चालकों को यातायात के नियमों का पालन करना जरूरी है। यदि वाहन चलाते समय चालक वाहन के कागजात नहीं रखते हैं एवं सीट बेल्ट, हेलमेट का प्रयोग नहीं करते हैं वैसे लोगों के विरूद्ध यातायात नियमों के अनुसार कानूनी कार्रवाई की जायेगी।
विज्ञापन





