
एसवीएम में ‘आर्ट एंड क्राफ्ट’ एवं ‘साज-सज्जा’ प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
Latehar :सरस्वती विद्या मंदिर, लातेहार में विद्यार्थियों की रचनात्मकता एवं कलात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से गुरुवार को ‘आर्ट एंड क्राफ्ट’ एवं ‘साज-सज्जा’ प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया।प्रतियोगिता में विद्यालय के कुल 30 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी कला एवं सृजनात्मक क्षमता का आकर्षक प्रदर्शन किया।प्रतियोगिता का आयोजन दो वर्गों — बाल वर्ग एवं किशोर वर्ग — में किया गया। कार्यक्रम के निर्णायक मंडल में विद्यालय की शिक्षिकाएं उपासना कुमारी, शिवानी कुमारी एवं नीलम कुमारी शामिल रहीं।निर्णायकों ने प्रतिभागियों की कलाकृतियों का सूक्ष्म अवलोकन कर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का चयन किया।
बाल वर्ग :ज्योति कुमारी, पलक भारती, राजलक्ष्मी एवं प्रज्ञा एंजेल ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर स्थान प्राप्त किया।
किशोर वर्ग :नीति गुप्ता, चैताली कुमारी, कोमल कुमारी एवं रिशा कुमारी ने अपनी आकर्षक शिल्पकला एवं साज-सज्जा से सभी को प्रभावित किया।कार्यक्रम के समापन अवसर पर निर्णायक मंडल ने सभी प्रतिभागियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। इससे बच्चों को अपनी छिपी प्रतिभा को पहचानने और निखारने का अवसर मिलता है।विद्यालय प्रशासन ने सभी विजेता छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।




