एसवीएम में प्रांतीय बैठक की तैयारियों को लेकर हुई बैठक

Latehar :सरस्वती विद्या मंदिर धर्मपुर पथ लातेहार में आगामी 9 एवं 10 मई 2026 को प्रस्तावित प्रांतीय विषय प्रमुख-सह प्रमुख बैठक तथा प्रांतीय संकुल संयोजक एवं प्रमुख बैठक की तैयारी को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पलामू विभाग प्रमुख अखिलेश कुमार ने की।बैठक में विभाग प्रमुख द्वारा सभी विभागों की तैयारियों की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई तथा कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंध समिति के सचिव राजीव रंजन पांडे एवं प्रधानाचार्य उत्तम कुमार मुखर्जी भी उपस्थित रहे।बैठक के दौरान विभाग स्तरीय शिशु वाटिका आचार्य प्रशिक्षण वर्ग सह कार्यशाला की तैयारियों पर भी विस्तृत चर्चा की गई। कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु विभिन्न जिम्मेदारियों का निर्धारण किया गया।इस अवसर पर विद्यालय के सभी आचार्य एवं दीदीजी उपस्थित रहे तथा सभी ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अपने सुझाव एवं सहयोग प्रदान किए।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!