कामगारपुर में नव युवक दुर्गा पूजा समिति का गठन, प्रभात बने अध्यक्ष

PALAMU : हुसैनाबाद प्रखंड के कामगारपुर में इस वर्ष दुर्गा पूजा को लेकर नव युवक दुर्गा पूजा समिति कामगारपुर का गठन किया गया है। पूजा को भव्य और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने को लेकर कमेटी के पदाधिकारियों व सदस्यों का चयन किया गया।


समिति के अध्यक्ष के रूप में प्रभात कुमार सिंह (मुन्नू बाबू) को चुना गया है। वहीं उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी आलोक कुमार सिंह (पप्पू बाबू) को दी गई है। सचिव के रूप में पंकज कुमार सिंह (मिंटू सिंह), कोषाध्यक्ष सुधीर कुमार सिंह तथा महासचिव की जिम्मेदारी दीनदयाल राम (दीनू राम) को सौंपी गई है।


समिति के संरक्षक के रूप में सुरेंद्र कुमार सिंह, गिरेश कुमार सिंह और अजय कुमार सिंह को रखा गया है।
वहीं सक्रिय सदस्यों में धीरेंद्र कुमार सिंह, नितेश कुमार, चंद्रशेखर राम (गुड्डू), नंदू शर्मा, नवीन शर्मा, पंकज कुमार, रोशन शर्मा, अभय शर्मा, विशाल शर्मा, हनुमान जी, रुद्र शर्मा, शिवम शर्मा, कुश सिंह (बड़ा बाबू), गुगुन राम, अक्षय कुमार,कुमार रंजन सिंह,सुनील कुमार सिंह,शत्रुघ्न कुमार सिंह सहित अन्य युवाओं को शामिल किया गया है।


नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रभात कुमार सिंह ने बताया कि इस वर्ष मां दुर्गा की पूजा पूरे हर्षोल्लास और भाईचारे के साथ मनाई जाएगी। पूजा पंडाल और प्रतिमा को आकर्षक रूप दिया जाएगा। उन्होंने गांव के सभी लोगों से सहयोग की अपील की है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!