क्रूरता पूर्वक 9 भैंसों को ले जा रहे तीन आरोपी गिरफ्तार, डीसीएम ट्रक जब्त

Latehar : पुलिस अधीक्षक लातेहार को 19 अगस्त 2026 को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इसी क्रम में लाल रंग के डीसीएम मालवाहक ट्रक संख्या JH05DE-4896 की जांच की गई। ट्रक के पीछे बने डाला में 9 भैंसों को क्रूरता पूर्वक लोड कर परिवहन करते हुए पाया गया। पुलिस ने सभी पशुओं को बरामद कर चिकित्सीय जांच कराई।

मामले में पुलिस ने मौके से सोनू कुमार (26 वर्ष), पिता बबन यादव, ग्राम अकड़ही टोला आंगरा, थाना अगियांव बाजार, जिला भोजपुर तथा विकास कुमार (26 वर्ष), पिता रमेश यादव, ग्राम कढ़सर, थाना नावानगर, जिला बक्सर (बिहार) को गिरफ्तार किया। इस संबंध में मनिका थाना कांड संख्या 70/2026 दर्ज किया गया है।

पुलिस ने मामले में संलिप्त एक अन्य आरोपी मुन्ना कुमार उर्फ मुन्ना यादव (27 वर्ष), पिता बिरेश यादव, निवासी रहरगोड़ा, थाना परशुडीह, जिला पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) को भी गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

पुलिस ने कार्रवाई के दौरान डीसीएम मालवाहक ट्रक संख्या JH05DE-4896 में लदी 9 भैंसों को जब्त किया है।

छापामारी दल में मनिका थाना के पुलिस अवर निरीक्षक सह थाना प्रभारी विक्रांत कुमार उपाध्याय, सहायक अवर निरीक्षक कमलेश प्रसाद यादव एवं सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!