
खाली प्लॉट में लगी आग, पुलिस की तत्परता से आग पर पाया गया काबू
Palamu : शहर थाना क्षेत्र के पुलिस लाइन रोड में एक खाली पड़े प्लॉट में शुक्रवार की दोपहर अचानक भीसन आग लग गई।जिसके बाद स्थानीय लोगों के द्वारा आग लगने की सूचना पुलिस को दी गई।आग लगने की सूचना मिलते ही टिओपी 3 प्रभारी मंटू कुमार सिंह टाइगर मोबाइल के जवान अरविंद चौरसिया,शाहिद अख्तर और मुकेश पासवान घटनास्थल पर पहुंचकर आसपास के लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाने का प्रयास किया परंतु आग पर काबू नहीं पाया गया।

इसके बाद टिओपी प्रभारी मंटू कुमार सिंह के द्वारा आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड का वाहन और कर्मी घटनास्थल पर पहुंचकर आग को बुझाने में सफल रहे। बताते चले कि यदि समय पर पुलिस वहा नहीं पहुंचती तो आग लगने के कारण कोई भी अप्रिय घटना घट सकती थी।




