
नकली पिस्तौल दिखा कर लूटपाट की घटना को अंजाम देने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
Palamu : पलामू एसपी कपिल चौधरी के निर्देश पर शहर थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार ने दिसंबर माह 2025 में नकली पिस्तौल दिखाकर दो दुकानदारों से लूटपाट की घटना को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार आरोपियों में चीकू कुमार और डब्लू कुमार का नाम शामिल है।

दोनो आरोपी शहर थाना क्षेत्र के रेड़मा के निवासी है।गिरफ्तार आरोपियों को पुलिस शहर थाना लाकर उनसे पूछताछ कर रही है।इस संबंध में पत्रकारों को जानकारी देते हुए शहर थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार ने बताया कि 10 दिसंबर 2025 को यह दोनों व्यक्ति शहर थाना क्षेत्र के रेड़मा स्थित माहि फीस एक्यूरियम के दुकानदार और एक अंडा दुकानदार को नकली पिस्तौल सटाकर उसके गले से पैसे लेकर फरार हो गए थे।
जिसके बाद भुक्तभोगीयो के द्वारा शहर थाना में घटना से संबंधित लिखित आवेदन दिया गया था। लिखित आवेदन के आधार पर पुलिस ने फरार चल रहे आरोपी चीकू कुमार और डब्लू कुमार को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों आरोपियों से पूछताछ के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया जाएगा।




