
गांव मे शराब पी रहे युवकों को महिलाओं ने खदेड़ा
Latehar : नशा मुक्त अभियान का असर अब गांवो में भी दिखने लगा है।नशा मुक्त अभियान को ले कर अब महिलायें भी जागरूक हो चुकी हैं।यही कारण है कि अब गांव की महिलायें खुले में शराब पीने वालों को गांव से खदेड़ रही है।ऐसा ही एक मामला सदर थाना क्षेत्र क उदयपूरा ग्राम में सामने आया है।
मंगलवार की शाम गांव की महिलाओं ने जब देखा कि दो युवक खुले में एक पेड़ के नीचे शराब पी रहे है तो वे एकत्रित हो वहां पहुंच गयी और युवकों को बहुत भला बुरा कहा।पूछे जाने पर उन दोनों युवकों ने बताया कि वे दूसरे गांव के है।
इस पर महिलाओं ने उन्हें वहां से भगा दिया और इधर नहीं आने की चेतावनी दी।बता दें कि सरकार के द्वारा नशा मुक्त अभियान चलाया जा रहा है और इसका सकारात्मक असर भी देखने को मिल रहा है।गांव-देहात में महिलायें एकत्रित हो हो रही हैं।
जेएसएलपीएस की महिला स्वयंसहायता समूह से जुड़ कर भी महिलायें काफी सशक्त और सजग हुई है और नशामुक्त अभियान जैसी महत्वपूर्ण पहल को धरातल पर उतारने के लिए काफी सक्रिय हैं।कई महिलाओं ने कहा कि शौक में शुरू किया गया शराब सेवन बाद में आदत में बदल जाता है और यही घर, परिवार व समाज के नाश का कारण बनता है।





